क्या आप जानते है कि दुनिया में सबसे पहले 5G नेटवर्क शुरु करने वाले देश कौनसा है।
दुनिया में सबसे पहले 5G नेटवर्क शुरु करने वाले देश - दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया शुक्रवार को कॉमर्शियल 5जी सर्विस शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। सैमसंग के नए 5जी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के साथ यह सर्विस शुरू हो रही है। सैमसंग भी दक्षिण कोरिया की ही कंपनी है। 5जी सर्विस सबसे पहले शुरू करने के लिए दक्षिण कोरिया, चीन और अमेरिका में होड़ थी।
भारत में अगले साल तक शुरू हो सकती है 5जी सेवा
5जी के लिए इस साल जुलाई या अगस्त में स्पेक्ट्रम की नीलामी होने की उम्मीद है। स्पेक्ट्रम खरीदने के बाद कंपनियां इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करेंगी। फिर सर्विसेज शुरू होंगी। माना जा रहा है भारत में 5जी सेवा अगले साल ही शुरू हो पाएगी।
0 Comments