क्या आप जानते है कि भारत का पहला स्मार्ट गांव कौनसा है?

राजस्थान के धौलपुर जिले का धनौरा भारत का पहला स्मार्ट गांव 



इस गांव को आज दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्‍ट्रपति वैंकेया नायडू सम्मानित करेंगे. इस कैटेगरी में राजस्‍थान के राजसमंद इलाके का पिपलांत्री गांव दूसरे स्‍थान पर है. इस गांव को 13,814 वोट मिले हैं. जबकि पटना का पैनल 7,707 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहा है. 

राजस्थान के धौलपुर का धनौरा गांव जिला मुख्यालय से 30 किमी की दूरी पर है. गांव की आबादी करीब दो हजार है. यहां आज कम्यूनिटी हॉल, चौड़े रास्ते, सभी घरों में टॉयलेट बने हैं. इन्हें इंस्पेक्शन चेंबर और मेन होल्स के जरिए लगभग दो किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से जोड़ा गया है.




यहां मानव निर्मित तीन किलोमीटर नहर बनाई गई है, जिसे 8 परकोलेशन टैंक के माध्यम से जोड़ा गया है. गलियों में रोशनी के लिए जगह-जगह पर सोलर लाइटें लगाई गई हैं. स्कूल में बच्चियों के लिए आधुनिक शौचालय बनाए गए हैं. यहां बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने की व्यवस्था भी की गई है.

Post a Comment

0 Comments