Blue city के नाम से जोधपुर शहर जाना जाता है
यह एक बहुत ही खुबसूरत शहर है और यह शहर अपने रंग की वजह से जाना जाता है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि 1459 में राव जोधा ने जोधपुर शहर की खोज की थी। राजस्थान का जोधपुर ही इस देश का ब्लू सिटी है, जो लगभग 558 साल पहले बसाया गया था। यह एक बहुत ही खुबसूरत शहर है और यह शहर अपने रंग की वजह से जाना जाता है।
इस कड़ी में जोधपुर को हमेशा ब्लूसिटी कहा जाता है। वैसे इसका एक नाम सनसिटी भी है लेकिन देश-विदेश में ब्लूसिटी ज्यादा प्रचलन में है। यहां के प्रसिद्ध मेहरानगढ़ से देखने पर शहर का नजारा नीले रंग का जो नजर आता है। भीतरी शहर के ज्यादातर घर नील से पुते होने के कारण शहर को नीले रंग का आभास देते हैं। जोधपुर को ब्लूसिटी कहने के पीछे यह तथ्य बताया जाता रहा है कि गर्मी अधिक पडऩे के कारण घरों को नील से रंगने के कारण यह प्रचलन बढ़ गया।


0 Comments