कैसे बना सकते हैं मोबाइल में PDF, आप भी जानें
पीडीएफ, जिसे 'पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट' के रूप में भी जाना जाता है, एक बढ़िया विकल्प है, जब आपको इमेज, डॉक्यूमेंट्स, फॉर्म्स आदि को किसी के साथ शेयर करना होता है। कई बार ऐसा होता है कि आपके पास कंप्यूटर नहीं होता और आपको पीडीएफ बनाना पड़ता है, तो ऐसे में आप क्या कर सकते हैं? क्या आप जानते हैं कि आप अब अपने मोबाइल फोन में भी पीडीएफ बना सकते हैं।
मोबाइल फोन में पीडीएफ बनाना उतना ही आसान है, जितना कि कंप्यूटर में बनाना। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप मोबाइल फोन में पीडीएफ कैसे बना सकते हैं। हम आपको बताएंगे कि आप गूगल डॉक्यूमेंट्स, अपने विंडो फोन और आईफोन में कैसे पीडीएफ बना सकते हैं।
Google Docs में ऐसे बनाएं पीडीएफ
- अगर आपके फोन में गूगल डॉक्स नहीं है, तो आप उसे प्ले स्टोर से डाउनलोडज कर लें।
- इंस्ट़ॉल होने के बाद, उसे ओपन करें या उस पर एक फाइल क्रीएट करें।
- आप पहले से बनी फाइल्स, चाहे वह वर्ड फाइल्स हो या एक्सेल फाइल, उन्हें ओपन करें।
- इसके बाद इसे पीडीएफ फाइल बनाने के लिए, टॉप-राइट मेन्यू में तीन डॉट्स को क्लिक करें। वहां आपको पीडीएफ फाइल का ऑप्शन दिखेगा उसे क्लिक करें।
- अब इस मेन्यू पर ‘Share & Export’ को सेलेक्ट करें।
- अब ‘Save as’ को सेलेक्ट करें। इसके बाद आपके मोबाइल पर फॉर्मेट चूज करने का ऑप्शन आपको मिलेगा। उसमें से ‘PDF Document’ को सेलेक्ट कर, ‘OK’ पर क्लिक करें।
- अब आप ‘Download’ के बटन पर क्लिक करके, अपने पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

0 Comments