'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति हैं
सबसे ऊँची मूर्ति का दर्जा गुजरात की 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' ने चीन में मौजूद बुद्ध की प्रतिमा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति होने का गौरव हासिल किया था। चीन के हेनान प्रांत में स्थित 'स्प्रिंग टेंपल बुद्धा' प्रतिमा 128 मीटर ऊँची है। इसे 2008 में बनवाया गया था। गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर केवडिया नामक स्थान पर अक्टूबर 2018 में सरदार पटेल की प्रतिमा का उद्घाटन हुआ था। 182 मीटर ऊंचाई वाली यह प्रतिमा दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा बन गई।
0 Comments